(c) क्लेमाइडोमोनास का शरीर युग्मकोद्भिद (अगुणित)होता है। यह अलैंगिक विधि द्वारा चलबीजाणु बना कर प्रजनन करता है। लैंगिक प्रजनन में युग्मक बनते हैं जो समयुग्मक (Isogametes) होते हैं। युग्मक संगलित होकर द्विगुणित युग्मनज बनाता है। युग्मनज एकमात्र संरचना है जो बीजाणुद्भिद पीढ़ी को प्रदर्शित करता है। पाइनस का मुख्य शरीर बीजाणुद्भिद् होता है। इसी प्रकार सीलेजीनेला तथा ड्रायोपटेरिस का भी मुख्य पाद्प शरीर बीजाणुद्भिद होता है।