रजोदर्शन | रजोनिवृत्ति |
1. जब किसी स्त्री में पहली बार रजचक्र का प्रारम्भ होता है तो इसे रजोदर्शन कहते हैं। | 1. जब किसी स्त्री में रजोचक्र हमेशा के लिए बंद हो जाता है तो इस अवस्था को रजोनिवृत्ति कहते हैं। |
2. यह 12-14 वर्ष की आयु में होता है। | 2. यह लगभग 50 वर्ष की आयु में होता है। |
3. यह जनन अवधि का प्रारम्भ होता है। | 3. यह जनन अवधि का अन्त है। |
4. इससे अंडोत्सर्ग की क्रिया प्रारम्भ होती है। | 4. इससे अण्डोत्सर्ग की क्रिया बंद हो जाती है। |