उपभोक्ता के शोषण हेतु जिम्मेदार कारक-
उपभोक्ताओं की अज्ञानता, अशिक्षा, अल्प जानकारी तथा लापरवाही उपभोक्ताओं के शोषण का सबसे महत्त्वपूर्ण कारक है।
अधिकांश उपभोक्ताओं को आज भी अनेक अधिकारों एवं अधिनियमों की जानकारी नहीं है जिस कारण उनका शोषण होता है।
उपभोक्ता अपने अधिकारों से अवगत नहीं हैं जिस कारण उनका शोषण होता है।
उपभोक्ता संरक्षण से सम्बन्धित नियम एवं विनियमों का भी सही क्रियान्वयन नहीं किया जाता है तथा प्रायः इनकी प्रक्रिया लम्बी होती है अतः उपभोक्ता अपील करने में रुचि नहीं रखते हैं।
निर्धन एवं ग्रामीण उपभोक्ता अदालती कार्यवाही से घबराते हैं अतः वे अपील नहीं करते हैं।
उपभोक्ताओं को शोषण से बचाने हेतु उपाय-
उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देनी चाहिए।
उपभोक्ता संगठनों द्वारा लोगों को अधिक जागरूक बनाया जाना चाहिए।
उपभोक्ताओं को उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम तथा अन्य अधिनियमों की जानकारी दी जानी चाहिए।
उपभोक्ता को विज्ञापनों के माध्यम से उपभोक्ता अदालतों एवं शिकायत करने की प्रक्रिया से अवगत करवाना चाहिए।
उपभोक्ता अधिनियमों का सही क्रियान्वयन किया जाना चाहिए।