वनों का महत्त्व वन हमारे लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हैं, इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
(1) वन उत्पादों की प्राप्ति-वनों से हमें निम्नलिखित वस्तुएँ प्राप्त होती हैं-(i) वनों से हमें उद्योगों के लिए कच्चा माल प्राप्त होता है। (ii) वनों से हमें इमारती लकड़ी प्राप्त होती है। (iii) वनों से पेंसिल में प्रयुक्त होने वाली लकड़ी प्राप्त होती है। (iv) वनों से हमें गोंद, रबर, शहद, चाय, कॉफी आदि प्राप्त होते हैं। (v) वनों से हमें दवाइयाँ बनाने हेतु काम में ली जाने वाली जड़ी-बूटियाँ मिलती हैं। (vi) वनों से हमें बांस. ईंधन के लिए लकडी, घास. कच्चा कोयला. फल-फल आदि मिलते हैं।
(2) पर्यावरण संरक्षण तथा पारिस्थितिकी संतुलन-वन पर्यावरण का संरक्षण करते हैं तथा पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं । वन क्षेत्र की कमी के कारण ही आज विश्व को ग्लोबल वार्मिंग का सामना करना पड़ रहा है।
(3) प्रजाति संरक्षण-वनों में हमें वन्य जीवों तथा वनस्पति की हजारों प्रजातियाँ मिलती हैं। अतः प्रजाति संरक्षण की दृष्टि से वनों का महत्त्वपूर्ण स्थान है।