भारत में प्राकृतिक वनों की स्थिति चिन्ताजनक है क्योंकि इन्हें बहुत तीव्र गति से सफाया किया जा रहा है। एक अनुमान के अनुसार देश में वन आवरण के अंतर्गत अनुमानित 79.42 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्रफल है। यह देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 24.16 प्रतिशत हिस्सा है। स्टेट ऑफ फोरेस्ट रिपोर्ट (2015) के अनुसार वर्ष 2013 से सघन वनों के क्षेत्र में 3,775 वर्ग किमी. की वृद्धि हुई है। परंतु वन क्षेत्र में यह वृद्धि वन संरक्षण उपायों, प्रबंधन की भागीदारी तथा वृक्षारोपण से हुई है।