बजटों के प्रकार
बिक्री बजट-यह एक ऐसा विवरण है जिससे एक संगठन भविष्य में बिक्री की मात्रा तथा प्राप्त होने वाले मूल्य की अपेक्षा करता है।
उत्पादन बजट-उत्पादन बजट एक ऐसा विवरण है जिससे एक संगठन भविष्य में निश्चित समय के अन्तर्गत उत्पादन की अपेक्षा करता है।
माल बजट-माल बजट एक ऐसा विवरण है जो भविष्य में कितने माल की आवश्यकता तथा उसकी कितनी लागत होगी, का अनुमान लगाता है।
रोकड़ बजट-रोकड़ बजट एक निश्चित समय में रोकड़ का कितना अन्तर्गमन तथा कितना बहिर्गमन होगा, इस बात का पूर्वानुमान लगाता है।
पूँजी बजट-पूँजी बजट अनुमानित व्यय दीर्घकालीन सम्पत्तियों के क्रय के लिए, जैसे नई फैक्ट्री के क्रय के लिए अथवा मुख्य-मुख्य उपकरणों के क्रय के लिए, की व्याख्या करता है।
अनुसन्धान तथा विकास बजट-यह उत्पादों और प्रक्रियाओं पर होने वाले अनुमानित व्यय के लिए विकास तथा परिष्करण है।