बंगलादेश के आर्थिक संसाधनों में कृषि, खनिज और उद्योग प्रमुख है। कृषि का सर्वप्रमुख क्षेत्र मैदानी भूमि है। जहाँ प्रतिवर्ष बाढ़ के बाद नई मिट्टी की परत बिछती रहती है । इस भूमि में धान, और पाट फसलें इतनी उपजती हैं कि भूमि की तुलना सोने से की जाती है।
इसके अतिरिक्त यहाँ बहुतायत से मछलियाँ पकड़ी जाती है।
खनिज-यहाँ खनिज भंडारों की कमी है । चूना-पत्थर, नमक, काँच की बालू, लोहा तथा प्राकृतिक गैस हैं। जमालपुर में कोयला भी मिलता उद्योग-यहाँ आधुनिक उद्योग धंधों का अधिक विकास नहीं हो पाया है। 10% से कम लोग औद्योगिक कार्यो में लगा हैं। चटगाँव में एक तेल शोधक कारखाना है। ढाका में सूती कपड़े की मिलें, चीनी की मिलें, दिनाजपुर में इसके अलावा सीमेट शीशा, रासायनिक खाद, जूट आदि के कारखाने हैं।