भूगोल : CH 7 भारत के पड़ोसी देश — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 9सामाजिक अध्ययनभूगोल : CH 7 भारत के पड़ोसी देश2 Marks
Question
बंगलादेश के धरातल का विवरण दीजिए।
✓
Answer
बंगलादेश एक डेल्टाई प्रदेश है जो विश्व के बड़े डेल्टा गंगा-ब्रह्मपुत्र के मध्य स्थित है। इस मैदान के अधिकतर भाग की ऊँचाई समुद्र तल से 25 मीटर से मी कम हैं । यहाँ के मैदान प्रतिवर्ष नदियों द्वारा लाई मिट्टी से बने होने के कारण काफी उर्वर हैं । यहाँ तटवर्ती क्षेत्र दलदली क्षेत्र है। डेल्टा क्षेत्र में तट के पास नदियों द्वारा जमा की गई मिट्टी के कारण अनेक छोटे-छोटे टापू बन गए हैं । बंगलादेश के पूर्वी तट पर स्थित कॉक्स बाजार विश्व का सबसे बड़ा बालुई ‘बीच’ है। . चटगाँव एवं सिलहट क्षेत्र में कम ऊँचाई वाले पर्वतों की श्रृंखलाएँ पाई जाती हैं।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.