हम जैसा काम करेंगे, वैसा ही हमें फल मिलेगा। हम जिस फल का बीज बोएंगे, उसी फल के पेड़ उगेंगे और फिर हमें वैसे ही फल मिलेंगे। बबूल का बीज बोया है तो हमें आम के फल कैसे मिलेंगे? बबूल के पेड़ से हमें काटे ही मिलेंगे। आम के फल तो आम का बीज बोने पर ही मिलेंगे। इसी प्रकार हम अच्छा काम करेंगे तो हमें उसका अच्छा फल मिलेगा और बुरे काम करेंगे तो उनका बुरा फल मिलेगा। इसलिए स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन जीना है तो हमें अपने में अच्छे गुणों का विकास करके मेहनत तथा ईमानदारी से सत्कर्म करने चाहिए। हमारे सत्कर्म ही हमें सुख और शांति देंगे।