Question
खाली दिमाग शैतान की दुकान ।

Answer

समय का सदुपयोग व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण है, सबसे बड़ी बुद्धिमत्ता है। व्यक्ति को हमेशा किसी$-$न$-$किसी उपयोगी काम में लगा रहना चाहिए। व्यस्तता से समय का सदुपयोग तो होता ही है, मन की प्रक्रिया भी सही दिशा में कार्यरत रहती है। व्यक्ति काम में लगा रहता है तो उसका मन भी काम में लगा रहता है। काम न होने पर व्यक्ति का मन विचलित रहता है। वह यहाँ$-$वहाँ की व्यर्थ कल्पनाओं में रहता है।उसे तरह$-$तरह की खुराफातें सूझती रहती हैं। जब बच्चों के पास कोई काम नहीं होता, तो तरह$-$तरह की शरारतें उनके दिमाग में आती है। वे उत्पात मचाते हैं। इसी प्रकार निकम्मे युवकों के मन में गलत योजनाएँ बनती रहती हैं। काम के अभाव में वे गलत रास्तों पर चल पड़ते हैं। आजकल जितने अपराध हो रहे हैं, उनमें अधिकतर बेरोजगार युवक ही शामिल रहते हैं। यदि ये काम में लगे होते तो ये ऐसे गलत चक्करों में क्यों पड़ते?

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free