Question
बुद्धि के मुख्य प्रकारों की व्याख्या करें।

Answer

बुद्धि को निम्न तीन वर्गों में विभाजित किया गया है-
(i) प्रत्यक्ष बुद्धि - इसमें व्यक्ति को वस्तुओं एवं पदार्थों को भली प्रकार समझने की शक्ति होती है। यह बुद्धि बालक की शैशवावस्था से ही प्रतीत होने लगती है, प्रायः यह देखा गया है कि बालक खिलौने तथा अन्य वस्तुओं को तोड़कर अथवा खोलकर उसको जोड़ने या नया कुछ बनाने का प्रयास करने लगता है। अतः यह कहा जा सकता है कि ऐसे बालक अच्छे कारीगर बनते हैं।
(ii) अप्रत्यक्ष बुद्धि- इस बुद्धि का ज्ञान प्राप्त करने से सम्बन्ध होता है। इस बुद्धि का प्रयोग पुस्तकीय ज्ञान, प्रतीकों तथा चिन्हों को समझने में किया जाता है। साहित्यकार अथवा कवि इसी प्रकार की बुद्धि का प्रयोग करते हैं। अमूर्त बुद्धि कक्षा में ज्ञान प्राप्त करने में सहायक होती है।
(iii) सामाजिक बुद्धि - सामाजिक बुद्धि का तात्पर्य व्यक्ति को समाज के अनुकूल बनाने की क्षमता से है। इसके द्वारा व्यक्ति समझकर उसके अनुसार व्यवहार करने लगता है। सामाजिक बुद्धि रखने वाला व्यक्ति सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यों को भली प्रकार करने में रुचि रखता है। परिस्थितियों के अनुकूल समाज में सामंजस्य स्थापित करना इस बुद्धि की देन है। सामाजिक बुद्धि वाला व्यक्ति दूसरों को जल्दी प्रभावित करने की क्षमता रखता है। राजनीतिज्ञों अथवा समाज-सुधारकों में सामान्यतया इस बुद्धि की प्रधानता पायी जाती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

व्यक्तित्व के मूल्यांकन से क्या अभिप्राय है? सविस्तार समझाइये।
फ्रायड ने व्यक्तित्व-संरचना की व्याख्या किस प्रकार दी है? व्याख्या कीजिए।
बुद्धि-परीक्षण के उपयोगों का वर्णन करें।
आपके विचार में बुद्धि-लब्धि और सांवेगिक लब्धि में से कौन जीवन में सफलता से सम्बन्धित होगा और क्यों? बताइए।
व्यक्तित्व के शीलगुण उपागम का संक्षिप्त वर्णन करें।
व्यक्तित्व के पाँच शील गुणों का वर्णन करें।
स्व से आप क्या समझते हैं? स्व के विभिन्न प्रकारों का वर्णन करें।
व्यक्तित्व आत्म और सामाजिक आत्म में अन्तर करें।
बुद्धि से सम्बन्धित थर्स्टन के बहु तत्व सिद्धान्त की व्याख्या कीजिए।
किस सीमा तक हमारी बुद्धि आनुवंशिकता (प्रकृति) और पर्यावरण (पोषण) का परिणाम है? विवेचना कीजिए।