Question
DNA एवं RNA में पाँच अन्तर लिखो।
| क्र.सं. | डी.एन.ए. | आर.एन.ए. |
| 1. | यह केन्द्रक में पाये जाने वाले क्रोमोसोम (गुणसूत्रों) में पाया जाता है। | यह मुख्यतः कोशिका द्रव्य में पाया जाता है। |
| 2. | इसमें डीऑक्सी राइबोस शर्करा होती है। | इसमें राइबोस शर्करा होती है। |
| 3. | डी.एन.ए. में क्षार ऐडेनीन, ग्वानीन, थायमीन तथा साइटोसीन भी पाये जाते हैं। | आर.एन.ए. में क्षार ऐडेनीन, ग्वानीन, यूरेसिल तथा साइटोसीन पाये जाते हैं। |
| 4. | इसकी द्विकुण्डलित हेलिक्स संरचना होती है। | इसकी एक सूत्री कुण्डली संरचना होती है। |
| 5. | यह आनुवंशिक गुणों के स्थानान्तरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। | यह प्रोटीन संश्लेषण में मदद करता है। |
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.