दुग्ध रसायन — कृषि रसायण विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि रसायण विज्ञानदुग्ध रसायन3 Marks
Question
दही जमाने की देशी विधि लिखिए।
✓
Answer
दही जमाने की देशी विधि इस विधि से दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को धीमी आँच पर रखकर गर्म करते हैं जिससे उसमें उपस्थित जीवाणु पूर्ण रूप से नष्ट हो जाते हैं। इसके बाद इसे किसी मिट्टी के बर्तन में लेकर 21°C तक ठण्डा करते हैं इसके पश्चात् थोड़ा-सा जामन (छाछ या दही) मिला देते हैं तथा स्थिर अवस्था में जमने के लिए रख देते हैं। जामन मिलने के बाद दूध को सर्दी के मौसम गर्म स्थान पर तथा गर्मी के मौसम में ठण्डे स्थान पर रखते हैं। दूध से दही बनने की प्रक्रिया 8-10 घण्टे में पूरी हो जाती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.