Question
दो रेडियो-सक्रिय पदार्थों $X _1$ और $X _2$ के क्षय नियतांक क्रमानुसार $5 \lambda$ और $\lambda$ हैं। यदि आरम्भ में उनके केन्द्रकों की संख्याएँ समान हों तो कितने समय पश्चात $X _1$ और $X _2$ में बचे केन्द्रकों का अनुपात $\frac{1}{ e }$ होगा?

Answer

माना की $t$ समय के बाद $X _1$ एवं $X _2$ के नाभिकों का अनुपात $\frac{1}{ e }$ हो जाता है। तब
$ N _1= N _0 e ^{-\lambda_1 t }$
$N _2= N _0 e ^{-\lambda_2 t } $
जहाँ,
$N _1= t$ समय के बाद $X _1$ में नाभिकों की संख्या
$N _2= t$ समय के बाद $X _2$ में नाभिकों की संख्या
$N _0= x _1$ की आरंभिक नाभिकों की संख्या $= x _2$ की आरंभिक नाभिकों की संख्या.
$ \text { अब, } \frac{ N _1}{ N _2}=\frac{ N _0 e ^{-\lambda_1 t }}{ N _0 e ^{-\lambda_2 t }}$
$\frac{1}{ e }=\frac{ e ^{-5 \lambda t }}{ e ^{-\lambda t }}\left[\because \frac{ N _1}{ N _2}=\frac{1}{ e }, \lambda_1=5 \lambda \lambda_2=\lambda \right]$
$e ^{-1}= e ^{-4 \lambda t }$
$\Rightarrow 4 \lambda t =1$
$\Rightarrow t =\frac{1}{4 \lambda} $

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

एक प्रत्यावर्ती धारा का शिखर मान 6 ऐम्पियर है तो धारा का वर्ग माध्य मूल मान होगा
एक धातु की देहली तरंगदैर्ध्य $2000 A$ है, इसका कार्य फलन होगा
एक $100 mH$ कुण्डली में $1 A$ धारा प्रवाहित होती है तो संचित ऊर्जा का मान है
$R$ वक्रता त्रिज्या तथा $n _1$ अपवर्तनांक का एक समतल-उत्तल लेन्स $R$ वक्रता त्रिज्या तथा $n_2$ अपवर्तनांक के समतल-अवतल लेन्स के सम्पर्क में चित्रानुसार रखे जाते हैं। संयुक्त लेन्स की क्षमता -
Image
समान त्रिज्याओं के दो गोलाकार चालकों B एवं C पर आवेश की मात्रा समान है तथा उन्हें एक- दूसरे से कुछ दूर रखने पर उनके बीच लगने वाला प्रतिकर्षण बल F है। उतनी ही त्रिज्या वाले एक अन्य अनावेशित चालक का संपर्क पहले B से कराते हैं और फिर C से संपर्क कराकर उसे हटा दिया जाता है। B तथा C के बीच लगने वाला बल अब कितना होगा
पृथ्वी के पृष्ठ के $m$ द्रव्यमान के एक कण को $u$ वेग से ऊपर की ओर फेंका जाता है। यदि पृथ्वी का द्रव्यमान $M$, उसकी त्रिज्या $R$, गुरूत्वीय त्वरण $g$ हो तो, $u$ का वह न्यूनतम मान ताकि यह कण पृथ्वी पर वापस न आये, होगा:
यदि किसी रस्सी को तीन खंडों में विभाजित करने पर उन खंडों की मूल आवृत्तियां क्रमश: $n _1, n _2$ तथा $n _3$ हों, तो इस रस्सी की प्रारम्भिक मूल आवृति $n$ के लिए सम्बन्ध होगा
एक तार में विद्युत् धारा पश्चिम से पूर्व की ओर प्रवाहित हो रही है जो कि उत्तर की ओर दिष्ट चुम्बकीय क्षेत्र में रखा है तो तार पर कार्यशील बल की दिशा होगी
एक पहिये का इसके ऊध्र्वाधर अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण 2 किग्रा-मी 2 है और यह 60 चक्कर प्रति मिनट की गति से अपने अक्ष पर घूम रहा है। वह बल आघुर्ण जो पहिये के घूर्णन को 1 मिनट में रोक दे हो सकता है:
जब प्रकाश हवा से काँच में प्रवेश करता है तो किस रंग के लिए विचलन कोण अधिकतम है?