Question
दूध के भौतिक गुण लिखिए।

Answer

दूध के भौतिक गुण निम्नलिखित हैं-
(1) दूध का रंग सफेद होता है। गाय का दूध कुछ पीलापन लिए होता है। दूध में पीलापन कैरोटीन के कारण होता है। दूध का स्वाद मीठा होता है। 
(2) गाय के दूध का आपेक्षिक घनत्व 1.028-1.030 तथा भैंस के दूध का आपेक्षिक घनत्व 60°F तापक्रम पर 1.032 होता है। 
(3) दूध का उबाल बिन्दु क्वथनांक 101°C तथा हिमांक बिन्दु-0.52-0.56°C होता है। 
(4) दूध का पी.एच. (pH) मान 6.4-6.7 तक होता है। अतः यह हल्का अम्लीय होता है। 
(5) दूध का अपवर्तनांक 1.3440-1.3480 होता है जबकि जल का अपवर्तनांक 1.33 होता है। 
(6) दूध की विद्युत चालकता 0.005 म्होज होती है। 
(7) दूध में अम्लता दो प्रकार की होत है-प्राकृतिक तथा विकसित। प्राकृतिक अम्लता का कारण CO2 साइटेटस, एल्ब्यूमिन, केसीन तथा फास्फेट होते हैं। ताजे दूध में यह 0.11-0.14% होती है। 
(8) दूध का गाढ़ापन (विस्कासिता) 68°F पर 1.5-2.0 सेंटी पाइस होती है। केसीन, वसा एल्ब्यूमिन आदि दूध के गाढ़ेपन को प्रभावित करते हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

नाइट्रोजन चक्र में प्रयुक्त पदों के नाम तथा अभिक्रियाएँ संक्षेप में लिखिए।
जल प्रदूषण के मानदण्ड बताइए।
आग्नेय च‌ट्टानों की विशेषताएँ एवं उदाहरण बताइए।
निम्नलिखित कारण लवण प्रभावित मृदा बनने में किस प्रकार सहायक होते हैं 
(a) अपर्याप्त जल निकास 
(b) मृदा परिच्छेदिका में कड़ी परत 
(c) मूल पदार्थों की प्रकृति 
(d) क्षारीय उर्वरकों का लगातार प्रयोग
वर्मीकम्पोस्ट, गोबर की खाद से किस प्रकार बेहतर है?
एन्जाइम वर्ग एवं उनकी अभिक्रिया की प्रकृति को सारणी के रूप में प्रदर्शित करो।
हैमीसैल्यूलोज तथा सेल्यूलोज की विच्छेदन प्रक्रिया लिखिए।
आवश्यक पोषक तत्वों के कार्य लिखिए।
गोबर की खाद के मुख्य घटक कौन-से हैं?
मुदा अवयव को समझाते हुए इनके प्रकार को रेखाचित्र द्वारा समझाइए।