जल प्रदूषण के प्रकार तथा सीमा के लिए निम्नलिखित मानदण्ड सुनिश्चित किये गए हैं-
1. प्राकृतिक (भौतिक) मानदण्ड - पानी का रंग, गंध, अविलेयता, सघनता (घनत्व) तथा तापमान प्राकृतिक रूप से जल प्रदूषण के बारे में सही जानकारी देते हैं। इन्हें भौतिक मानदण्ड कहते हैं।
2. रासायनिक मानदण्ड - पी-एच (pH) कुल घुलनशील लवण (टी. डी. एस.) आयनिक साम्य, छोड़े गए सघन तत्व, विलीन (घुलनशील) ऑक्सीजन (डी. ओ.), अवशिष्ट क्लोरीन, रासायनिक ऑक्सीजन (सी. ओ. सी.), जैविक ऑक्सीजन आवश्यकता, अपचयोपचय सम्भाव्यता, रेडियो सक्रिय पदार्थ, जैव रसायन, जैविक क्रियाविधि को कम तथा ज्यादा करने वाले जैविक पदार्थ, भारी तत्वों सहित घात्विक आयन ऑक्साइड तथा औद्योगिक उप उत्पाद आदि रासायनिक मानदण्ड माने जाते हैं।
3. जैविक मानदण्ड - विभिन्न प्रकार की जैविक क्रियाएँ, जीवाणु, शैवाल, प्रोटोजोआ तथा कठोर कवच वाले छोटे-बड़े जीव जन्तु जैविक मानदण्ड कहलाते हैं।