Question
दुग्ध वसा का पोषक महत्व क्या है?

Answer

दुग्ध वसा का पोषक महत्त्व निम्नलिखित है-
(1) अधिकत्तर भारतीय शाकाहरी होते हैं अतः उनके भोजन में यह पशु वसा का मुख्य स्रोत है।
(2) कार्बोहाइड्रेट्स की तुलना में इससे लगभग 2.25 गुणा अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। 
(3) दुग्ध वसा के अवयव फास्फोलिपिड का जैविक महत्त्व बहुत अधिक है जो कि निम्न प्रकार है-
(i) यह रक्त के स्कन्दन में सहायक होता है। 
(ii) यह ऊतकों के उपापचय में सहायक होता है। 
iii) वसा प्रोटोप्लाज्म की संरचना का प्रमुख अवयव है। 
(iv) यह प्रजनन तथा शरीर विकास दोनों में सहयोग देता है। 
(v) यह कोशिकाओं के पोषण का कार्य करता है। 
(vi) लैसिथिल दुग्ध वस्त्र को सुरक्षित रखने में सहायता करता 
(4) दुग्ध वसा से शरीर को विटामिन तथा कोलस्ट्रॉल प्राप्त होते हैं। 
(5) दुग्ध वसा से शरीर के लिए आवश्यक वसीय अम्ल जैसे लिनोलेइक अम्ल मिलते हैं। 
(6) इसमें कम द्रवणांक वाले वसीय अम्ल होने के कारण इनका पाचन शीघ्र होता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions