अम्लीय तथा लवण प्रभावित मृदाएँ — कृषि रसायण विज्ञान कक्षा 12 साइन्स — Question
Rajasthan Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 साइन्सकृषि रसायण विज्ञानअम्लीय तथा लवण प्रभावित मृदाएँ3 Marks
Question
लवण प्रभावित मृदाओं का वर्गीकरण कीजिए।
✓
Answer
रासायनिक दृष्टि से लवण प्रभावित मृदाओं का वर्गीकरण यू.एस. लवणता प्रयोगशाला ने निम्न प्रकार किया है- (1) लवणीय मृदाएँ - (i) अमेरिकन वैज्ञानिक हिलगार्ड ने इन्हें "White alkali soils" तथा रूसी वैज्ञानिक गेंदरोहज ने इन्हें "Solonchak soils" के नाम से सम्बोधित किया है। (ii) इन मुदाओं में 24°C पर मृदा के संतृप्त निष्कर्ष को विद्युत चालकता 4 dS $m ^{-1}$ से अधिक, विनिमय सोडियम 15% से कम तथा pH 8.5 से कम होता है। (iii) इन मृदाओं में सोडियम (Na+), कैल्शियम (Ca2+) तथा मैग्नीशियम (Mg) के जल में घुलनशील क्लोराइड (CI-) तथा सल्फेट (SO4-2) के लवण होते हैं। (2) क्षारीय मृदाएँ - (i) हिलगार्ड ने इन्हें "Black al-kali soils" तथा गेदरोइज ने इन्हें Solonetz के नाम से सम्बोधित किया है। (ii) इन मृदाओं में 25°C पर मृदा के संतृप्त निष्कर्ष की विद्युत चालकता 4 dS $m ^{-1}$ से कम विनिमय सोडियम 15% से अधिक तथा pH 8.5 से 10 तक होता है। (iii) इन मृदाओं में विनिमय संकीर्ण सोडियम आयनों से संतृप्त रहता है। (iv) इन मृदाओं में सोडियम कार्बोनेट की अधिकता होती है इसलिए ये मृदाएँ सोडिक मृदायें भी कहलाती हैं। (v) इन मृदाओं में पर्याप्त मात्रा में विनिमय सोडियम पाया जाता है जिससे मृदा की pH मान बढ़ जाती है जो कि भौतिक दशा को खराब करती है, जिससे फसल की वृद्धि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। (3) लवणीय क्षारीय मृदाएँ - इन मृदाओं में 25°C पर मृदा के संतृप्त निष्कर्ष की विद्युत चालकता 4 dS $m ^{-1}$ से अधिक विनिमय सोडियम 15% से अधिक तथा मृदा pH 8.5 से अधिक होता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.