Question
$f(x) = \sin (x^2)$ का अवकलज ज्ञात कीजिए।

Answer

ध्यान दीजिए कि प्रदत्त फलन दो फलनों का संयोजन है। वास्तव में, यदि $u(x) = x^2 $और $v(t) = \sin t $ है तो
$f(x) = (vou) (x) = v(u(x)) = v (x^2) = \sin x^2$
$t = u(x) = x^2$ रखने पर ध्यान दीजिए कि $\frac{d v}{d t} = \cos t$ तथा $\frac{d t}{d x} = 2x$ और दोनों का अस्तित्व भी हैं। अतः शृंखला नियम द्वारा
$\frac{d f}{d x} = \frac{d v}{d t} \cdot \frac{d t}{d x} = \cos t\cdot 2x$
सामान्यतः अंतिम परिणाम को $x$ के पदों में व्यक्त करने का प्रचलन है अतएव
$\frac{d f}{d x} = \cos t \cdot 2x = 2x \cos x^2$

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free