Gujarat Boardગુજરાતી માધ્યમધોરણ 11 આર્ટ્સहिंदीविचार-विस्तार2 Marks
Question
का वर्षा जब कृषि सुखाने।
✓
Answer
हर काम के लिए समय का बड़ा महत्त्व है। जिस समय जो काम होना चाहिए, यदि वह उस समय न हो पाए तो फिर होने से क्या लाभ? खेती सुख जाने पर वर्षा का होना कोई महत्त्व नहीं रखता। परीक्षा से पहले विद्यार्थी ने पढ़ाई नहीं की और फेल हो गया तो बाद – में उसके पढ़ने का कोई अर्थ नहीं। अपेक्षित गाड़ी छूटने के बाद स्टेशन पर पहुंचे तो पछताने के सिवा और क्या होगा? रोगी के मर जाने पर डॉक्टर आए तो उसके आने का क्या फायदा? इस प्रकार किसी कार्य के लिए उसका योग्य समय पर होना बहुत आवश्यक और महत्त्वपूर्ण है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.