Question
क्षारीय धोवक क्या होते हैं ?

Answer

क्षारीय धोवक - दुग्धशाला में बर्तनों की सफाई हेतु प्रायः क्षारीय शोधक (धोवक) ही काम में लिए जाते हैं। इनका 1-2 प्रतिशत घोल जिसका पी.एच. मान 9.8-12.2 होता है प्रयोग में लिए जाते हैं। कुछ साधारण क्षारीय शोधक निम्नलिखित हैं-
(1) दाहक सोडा- यह तीव्र क्षारीय रासायनिक पदार्थ है अतः बर्तनों की सफाई में प्रयुक्त नहीं होता। इसका 1-2% घोल बोतलों तथा काँच के बर्तनों की सफाई में प्रयुक्त होता है।
(2) सोडा राख - बर्तनों की सफाई हेतु इसका प्रयोग किया जाता है लेकिन खारे जल में सोडा राख उपयोगी नहीं होती है।
(3) ट्राई सोडियम फॉस्फेट - यह एक अच्छा शोधक है जिसका उपयोग सभी प्रकार के बर्तनों तथा यंत्रों की सफाई में किया जाता है। यह कीटाणुनाशक भी होता है।
(4) सोडियम बाइकार्बोनेट - यह एक हल्का धोवन-पदार्थ है इसलिए प्रायः इसे कलई किए हुए बर्तनों की सफाई के लिए काम में लाया जाता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free