पुनरुद्भवन विशिष्ट कोशिकाओं द्वारा संपादित होती है। इन कोशिकाओं के क्रमप्रसरण से अनेक कोशिकाएँ बन जाती हैं। जटिल संरचना वाले जीवों में विशिष्ट कार्य करने के लिए एक खास अंग एवं अंगतंत्र होते हैं, इसलिए ऐसे जीवों के किसी भाग को काट कर नया जीव उत्पन्न नहीं किया जा सकता है। लेकिन सरल संरचना वाले जीवों में विशिष्ट प्रकार के अंग नहीं पाए जाते है इसलिए इनमे पुनरुद्भवन द्वारा संतति का बनना आसान होता है।