Question
लौटते हुए मानसून पर एक टिप्पणी लिखिये।

Answer

मानसून की वापसी (परिवर्तनीय मौसम) की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार हैं-
अक्टूबर तथा नवम्बर के महीनों में परिवर्तनीय मौसम रहता है अर्थात् इन महीनों में मानसून की वापसी होती है। अक्टूबर के प्रारम्भ में मानसूनी पवनें उत्तर के मैदान से हट जाती हैं।
अक्टूबर एवं नवम्बर का महीना, गर्म वर्षा ऋतु से शीत ऋतु में परिवर्तन का काल होता है।
मानसून की वापसी होने से आसमान साफ एवं तापमान में वृद्धि हो जाती है। दिन का तापमान उच्च होता है, जबकि रातें ठण्डी एवं सुहावनी होती हैं।
इस समय आर्द्रता बनी रहती है। अतः उच्च तापमान एवं आर्द्रता वाली अवस्था के कारण तीव्र उमस होती है। इसे सामान्यतः 'क्वार की उमस' कहते हैं।
अक्टूबर के उत्तरार्द्ध में उत्तरी भारत में तापमान तेजी से गिरने लगता है।
इस समय उष्ण कटिबन्धीय चक्रवात आते हैं, जो भारत के पूर्वी तट पर व्यापक एवं भारी वर्षा करते हैं। ये प्रायः विनाशकारी होते हैं। गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी नदियों के सघन आबादी वाले डेल्टा प्रदेशों में इनके द्वारा जान एवं माल की भारी क्षति होती है।
कभी-कभी ये चक्रवात उड़ीसा, पश्चिम बंगाल एवं बंगलादेश के तटीय क्षेत्रों में भी पहुँच जाते हैं।
कोरोमण्डल तट पर अधिकतर वर्षा इन्हीं चक्रवातों तथा अवदाबों से होती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

गमीण अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की स्थिति को स्पष्ट कीजिए।
सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकारों का विवेचन कीजिए।
प्रायद्वीपीय पठार का वर्णन कीजिए।
सन् 1917 की रूसी क्रांति को जन्म देने वाली परिस्थितियों की विस्तार से व्याख्या कीजिये।
भारत में जनसंख्या वृद्धि पर लेख लिखिए।
राजनैतिक प्रतिद्वन्द्विता क्या है? इसके गुण तथा दोषों का उल्लेख कीजिये।
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में किन चार आदर्शों पर बल दिया गया है?
मानसून की वापसी (परिवर्तनीय मौसम) की प्रमुख विशेषताएँ बताइए। 
जंगलों पर वन विभाग के नियंत्रण का व्यापार तथा अन्य रोजगारों पर क्या प्रभाव पड़ा?
राष्ट्रपति की प्रमुख शक्तियों और अधिकारों का वर्णन कीजिये।