लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? — सामाजिक अध्ययन कक्षा 9 — Question
CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 9सामाजिक अध्ययनलोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?3 Marks
Question
लोकतंत्र के विपक्ष में कोई तीन तर्क दीजिये।
✓
Answer
लोकतंत्र के दोष-लोकतंत्र के तीन प्रमुख दोष निम्नलिखित हैं-
अस्थिरता-लोकतंत्र में सत्ता राजनैतिक दलों के मध्य बदलती रहती है। नेता बदलते रहते हैं। इस कारण राजनैतिक अस्थिरता बनी रहती है।
निर्णय लेने में देरी-लोकतंत्र में निर्णय व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिये जाते हैं। इसमें अनेक लोगों और संस्थाओं से परामर्श होता है। इसलिए इसमें निर्णय लेने में देरी होती है।
खर्चीली पद्धति तथा भ्रष्टाचार-लोकतंत्र में चुनावी लड़ाई महत्त्वपूर्ण और खर्चीली होती है। इससे भ्रष्टाचार होता है क्योंकि प्रत्येक राजनैतिक दल शासन में आने के लिए ताकत तथा धन का दुरुपयोग करता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.