Question
मुद्रा बजार को संक्षेप में समझाइये।

Answer

मुद्रा बाजार-द्रव्य या मुद्रा बाजार. एक छोटी अवधि की निधियों का बाजार है जो ऐसे द्रव्य सम्पत्तियों का निपटान करता है जिनकी परिपक्वता अवधि एक वर्ष तक होती है। यह एक ऐसा बाजार है जहाँ कम जोखिम, आरक्षित तथा अल्पकालिक ऋण प्रपत्र होते हैं जो कि उच्च तरल दैनिक निर्गमित तथा सक्रिय तिजारती (व्यापार योग्य) होते हैं। इनकी कोई भौतिक स्थानिकता नहीं होती है परन्तु यह ऐसी क्रिया विधि है जो टेलीफोन व इन्टरनेट के माध्यम से सम्पादित की जाती है। ये मुद्रा बाजार अस्थायी नकदी की कमी एवं देनदारियों के निपटारे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अल्पकालिक निधि उगाहने में सक्षम होते हैं तथा आय वापसी के लिए उपयुक्त होते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक, वाणिज्यिक बैंक, गैर-बैंकिंग वित्त कम्पनियाँ, राज्य सरकारें, बड़े औद्योगिक घराने तथा म्युचुअल फण्ड इस बाजार के प्रमुख प्रतिभागी हैं। मुद्रा बाजार के प्रमुख विलेख या प्रतिभूतियाँ राजकोष बिल, वाणिज्यिक पत्र, शीघ्रावधि द्रव्य, बचत प्रमाणपत्र तथा वाणिज्यिक बिल हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

उपभोक्ताओं के निम्न अधिकार समझाइए
(i) सूचना का अधिकार
(ii) चयन का अधिकार।
वित्तीय प्रबन्ध के प्रमुख प्रशासनिक कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए। 
'तरलता अनुपात' एवं 'शोधन क्षमता अनुपात' को किन्हीं दो उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिए।
नियोजन व पूर्वानुमान में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
विपणन प्रबन्ध दर्शन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
भर्ती के बाह्य स्रोतों को बताइये। 
उपभोक्ता विवाद निवारक अभिकरणों द्वारा अपनाये जाने वाली शिकायत निवारण प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
प्राथमिक तथा द्वितीयक बाजार में दो अन्तर बतलाइये।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की प्रमुख विशेषताएँ बतलाइये।
व्यावसायिक पर्यावरण के महत्त्व के दो बिन्दु लिखिये।