Question
नाइट्रोजन द्वारा किस प्रकार प्रदूषण होता है?

Answer

(1) उर्वरक नाइट्रोजन के निक्षालन खासतौर से नाइट्रेट नाइट्रोजन से जलाशयों का प्रदूषण होता है और जलाशयों के सुपोषी होने के साथ-साथ इसका दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। अगर पीने के जल में नाइट्रेट की मात्रा 45 पी. पी. एम. (या नाइट्रेट नाइट्रोजन की मात्रा 10 पी. पी. एम.) से अधिक है।
(2) जल में विलेयशील उर्वरकों के उपयोग से या इनके उपयोग के तुरन्त बाद सिंचाई करने से या अधिक वर्षों से भी उर्वरक नाइट्रोजन का निक्षालन अधिक होता है विशेषकर हल्की रेतीली मृदाओं में जिनकी जलधारण क्षमता एवं धनायन विनिमय क्षमता कम होती है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free