नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी वर्ष 1999 में कांग्रेस पार्टी के विभाजन से बनी।
यह पार्टी भारत की एक राष्ट्रीय पार्टी है।
घड़ी इस पार्टी का चुनाव चिन्ह है।
यह पार्टी लोकतंत्र, गांधीवादी धर्मनिरपेक्षता, समता, सामाजिक न्याय और संघवाद में आस्था रखती है।
यह पार्टी सरकार के प्रमुख पदों को सिर्फ भारत में जन्मे नागरिकों के लिए आरक्षित करना चाहती है।
यह दल महाराष्ट्र में प्रमुख ताकत होने के साथ ही यह मेघालय, मणिपुर और असम में भी ताकतवर है।
वर्तमान (2020) में यह दल काँग्रेस के साथ महाराष्ट्र सरकार में भागीदार है।
वर्ष 2004 से यह दल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन में साझीदार है।