प्रबन्ध की प्रकृति एवं महत्त्व — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्सव्यवसाय अध्ययनप्रबन्ध की प्रकृति एवं महत्त्व2 Marks
Question
“प्रबन्ध एक पेशा है।” वर्णन करें।
✓
Answer
प्रबन्ध को अभी पेशा कहना तर्कसंगत नहीं है। यद्यपि प्रबन्ध के लिए औपचारिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण का महत्व बढ़ता जा रहा है। यह भी स्वीकार किया जा चुका है कि वही व्यक्ति संस्थाओं का प्रबन्ध करने में सफल हो सकता है जो प्रबन्धशास्त्र का अच्छा ज्ञाता हो। प्रबन्ध के सामाजिक उत्तरदायित्वों का महत्व भी दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। प्रबन्धकों के संघों की स्थापना भी अब होने लगी है। किन्तु फिर भी प्रबन्ध को संभालने के इच्छुक व्यक्तियों की न्यूनतम योग्यता कानूनी रूप से निर्धारित नहीं की गई है और न ही इस कार्य में प्रवेश पाने वालों के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की ही कोई व्यवस्था है। प्रबन्धकों की कोई आचार-संहिता भी नहीं है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.