प्रबन्ध उत्पादन का एक घटक है जिसके द्वारा न्यूनतम लागत पर अधिकतम कार्यक्षमता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी साधनों को संगठित करके उनका प्रयोग किया जाता है। शायद प्रबन्ध से अधिक महत्वपूर्ण मानव क्रिया का कोई अन्य क्षेत्र नहीं है। (i) न्यूनतम प्रयत्नों द्वारा अधिकतम परिणामों की प्राप्ति के लिए, (ii) कटु प्रतिस्पर्द्धा का सामना करने के लिए, (iii) निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना, (iv) तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसन्धान का लाभ उठाना, (v) उद्देश्यों का निर्धारण करने के लिए, (vi) नीतियों का निर्धारण करने के लिए, (vii) श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करना, (viii) सामाजिक उत्तरदायित्वों को पूरा करना, (ix) व्यक्तियों के विकास के लिए, (x) सामाजिक स्थिरता बनाये रखने के लिए, (xi) व्यवसाय में महत्व, (xii) उत्पादन के विभिन्न साधनों में समन्वय स्थापित करने के लिए, (xiii) गैर-व्यवसायी संस्थाओं में प्रबन्ध, (xiv) देश की समृद्धि के लिए।