प्रबन्ध की प्रकृति एवं महत्त्व — व्यवसाय अध्ययन कक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्स — Question
Bihar BoardHindi Mediumकक्षा 12 कॉमर्स / आर्ट्सव्यवसाय अध्ययनप्रबन्ध की प्रकृति एवं महत्त्व2 Marks
Question
प्रबन्ध की कोई दो विशेषताएँ बताएँ।
✓
Answer
प्रबन्ध की दो विशेषताएँ: (i) प्रबन्ध एक प्रक्रिया है- प्रबन्ध एक प्रक्रिया है क्योंकि इसके अन्तर्गत अनेक कार्य आते हैं जो उद्देश्यों की पूर्ति करते हैं। यह एक सामाजिक प्रक्रिया है क्योंकि प्रबन्धकीय कार्य मुख्यतः लोगों के मध्य सम्बन्धों से सम्बन्धित है। प्रबन्ध एक आर्थिक क्रिया भी है क्योंकि इसमें आर्थिक साधनों का प्रयोग किया जाता है। यह मानवीय क्रियाओं का अत्यन्त महत्वपूर्ण क्षेत्र है। (ii) प्रबन्ध एक सामूहिक क्रिया है- प्रबन्ध एक सामूहिक क्रिया है। अर्थात् प्रबन्ध हमेशा सामूहिक प्रयासों को महत्व देता है। प्रबन्ध व्यक्तियों का वह समूह है जो किसी संस्था की क्रियाओं का संचालन करता है अर्थात् संस्था के उद्देश्यों की प्राप्ति अनेक व्यक्तियों की सहायता से की जाती है न कि किसी व्यक्ति विशेष के प्रयत्न से।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.