प्रत्यक्ष लोकतंत्र- प्रत्यक्ष लोकतंत्र शासन व्यवस्था का वह रूप है जिसमें जनता प्रत्यक्ष रूप से शासन संचालन में भाग लेती है, एवं कानून का निर्माण भी स्वयं करती है। प्राचीन काल में भारत में लिच्छवी, विदेह आदि जनपदों में प्रत्यक्ष लोकतंत्र था। आज स्विट्जरलैंड में यह शासन प्रणाली वर्तमान है।
अप्रत्यक्ष लोकतंत्र-अप्रत्यक्ष लोकतंत्र शासन-व्यवस्था का वह रूप है जहाँ लोग अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं और चुने हुए प्रतिनिधि – के द्वारा शासन में स्वयं भाग लेते हैं । भारत, अमेरिका, वर्तमान पाकिस्तान में इस प्रकार का लोकतंत्र कायम हैं।