पशुपालन में निम्न समस्याएँ हैं
(1) पशुपालक निर्धनता के कारण पशुओं को पौष्टिक आहार व सही इलाज नहीं दे पाते हैं।
(2) पशुपालक के पास प्रायः कमजोर व घटिया नस्ल के पशु हैं।
(3) चारागाहों के लिए पर्याप्त भूमि की कमी है।
(4) प्रायः पशुपालन परम्परागत तरीकों से किया जाता है। पशुपालन में व्यावसायिक दृष्टिकोण की कमी है।
(5) बार-बार के सूखे व अकाल से पशुधन कम होता जाता है |