शिलांग से 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चेरापूँजी तथा मॉसिनराम में विश्व की सबसे अधिक वर्षा होती है। फिर भी शिलांग शहर को जल की अत्यधिक कमी का सामना करना पड़ता है। अतः शहर के घरेलू जल आवश्यकता की कुल मांग के लगभग 15 से 25 प्रतिशत भाग की पूर्ति छत जल संग्रहण व्यवस्था से ही होती है। इतनी वर्षा के बावजूद शिलांग में छत वर्षा जल संग्रहण एक विचित्र बात लगती है।