Question
शराब/ऐल्कोहॉल के दुष्परिणामों का वर्णन कीजिए।

Answer

ऐल्कोहॉल/ड्रग के हानिकारक प्रभाव - ऐल्कोहॉल/ड्रग केवल किसी एक व्यक्ति को ही प्रभावित नहीं करता अपितु उसके पूरे परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है।
Image
(i) ऐल्कोहॉल और ड्रग के तात्कालिक प्रतिकूल प्रभाव अंधाधुंध व्यवहार, बर्बरता और हिंसा के रूप में प्रदर्शित होते हैं।
(ii) इनकी अत्यधिक मात्रा में प्रयोग से श्वसन घात, हृदय घात अथवा प्रमस्तिष्क रक्त स्राव के कारण बेहोशी, कोमा और मृत्यु हो सकती है।
(iii) ऐल्कोहॉल/ड्रग के आदी व्यक्ति प्रायः अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं जिससे वे सामान्यतः कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। उनकी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
(iv) युवाओं में ड्रग और ऐल्कोहॉल दुरुपयोग के सबसे सामान्य लक्षण शैक्षिक क्षेत्र में प्रदर्शन में कमी, बिना किसी स्पष्ट कारण के स्कूल या कॉलेज से अनुपस्थिति, व्यक्तिगत स्वच्छता की रुचि में कमी, एकाकीपन, अवसाद, थकावट, हिंसक और विद्रोही व्यवहार, परिवार और मित्रों से बिगड़ते सम्बन्ध, सोने और भोजन की आदतों में परिवर्तन, भूख और वजन में घट-बढ़ आदि हैं।
(v) अगर ऐल्कोहॉल/ड्रग का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों पर धन की कमी हो जाय तो वे चोरी और अपराध करने लगते हैं।
(vi) जो अन्तः शिरा द्वारा ड्रग लेते हैं, उनको एड्स और हेपैटाइटिस-बी जैसे गम्भीर संक्रमण होने की सम्भावना अधिक रहती है।
(vii) गर्भावस्था के दौरान डुगों एवं ऐल्कोहॉल का उपयोग गर्भ पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

जीवाणु से DNA को पृथक करने के पदों का उल्लेख कीजिए
सह प्रभाविता को उदाहरण समेत समझाएं।
निषेच्य अवधि किसे कहा जाता है ?
अनुप्रवाह संसाधन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
क्या एक अनिषेचित, असंगजनित भ्रूणकोष एक द्विगुणित भ्रूण का निर्माण कर सकती है? यदि हाँ, तो कैसे ?
आण्विक आकार के आधार पर एंजाइम बड़े है या डी.एन.ए.। आप इसके बारे में कैसे पता लगायेंगे?
किस अंग के द्वारा मानव भ्रूण को पोषण तथा ऑक्सीजन मिलती है ?###मनुष्य में वृषण उदर में बाहर होते हैं ? क्यों ?
समष्टि व समुदाय की परिभाषा दीजिए।
बिन्दु-उत्परिवर्तन क्या है? एक उदाहरण दीजिए।
शुक्राणु जनन की प्रक्रिया के नियमन में शामिल हॉर्मोन्स के नाम बताइये :