Gujarat Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 7विज्ञानपवन तूफ़ान और चक्रवात5 Marks
Question
समझाइए कि 'वायु दाब डालती है'।
✓
Answer
वायु दाब डालती है, इसे हम निम्न क्रियाकलाप के द्वारा आसानी से समझा सकते हैं।
क्रियाकलाप:
1.प्लास्टिक की एक बोतल लेते हैं और इसे गर्म जल से भर लेते हैं।
2.अब बोतल को खाली करके इसे तत्काल कसकर बंद कर देते हैं।
3.इसके बाद बोतल को नल के बहते पानी के नीचे रखते हैं। हम देखते हैं कि नल का ठंडा पानी गिरने पर बोतल विरूपित हो जाती है।
4.वस्तुत: जब बोतल पर पानी डाला जाता है, तब बोतल के अंदर की कुछ भाप जल में संघनित हो जाती है, जिससे भीतर की वायु की मात्रा कम हो जाती है।
5.परिणामस्वरूप बोतल के भीतर की वायु का दाब बोतल के बाहर की वायु के दाब से कम हो जाता है। दाब के इस अंतर के कारण बोतल पिचक जाती है अर्थात् विरूपित हो जाती है।
इस प्रकार यह क्रियाकलाप पुष्टि करता है कि वायु दाब डालती है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.