Question
समन्वय के कोई दो तत्व बताइए।

Answer

समन्वय के दो तत्व निम्नलिखित हैं-
(i) एकीकरण एवं सहयोग- प्रत्येक संस्था में विभिन्न व्यक्ति एवं विभिन्न विभाग कार्यरत होते हैं। इनकी क्षमता, आवश्यकता एवं योग्यता में अन्तर होता है। समन्वय इनमें पारस्परिक तालमेल एवं सहयोग स्थापित करता है ताकि संस्था के निर्धारित उद्देश्यों एवं लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके।
(ii) सन्तुलन- संस्था में कार्यरत विभिन्न व्यक्तियों एवं विभागों में प्रभावी सन्तुलन स्थापित करना समन्वय का प्रमुख तत्व है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free