संघवाद का अर्थ-संघवाद अर्थात् संघीय शासन व्यवस्था में सर्वोच्च सत्ता केन्द्र और उसकी इकाइयों के बीच विभाजित होती है।
भारत में संघवाद का स्वरूप-
भारतीय संघवाद राज्यों का संघ है।
भारतीय संघीय व्यवस्था में दो स्तरीय शासन व्यवस्था है। इसमें एक सरकार पूरे देश के लिए होती है और दूसरी सरकार प्रान्तों के स्तर पर होती है।
भारतीय संघवाद में शक्तियों का बँटवारा तीन सूचियों-संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची के माध्यम से किया गया है।
भारतीय संघवाद में न्यायपालिका स्वतंत्र तथा सर्वोच्च है।
भारतीय संघवाद में सारे राज्यों को बराबर अधिकार नहीं है। यहाँ कुछ राज्यों को विशिष्ट अधिकार प्रदान किये गए हैं।