उपभोक्ता का सूचना पाने का अधिकार सबसे महत्त्वपूर्ण अधिकार है। सूचना पाने के अधिकार के तहत उपभोक्ता जिन वस्तुओं एवं सेवाओं को खरीदता है उसके बारे में उसे सभी जानकारियाँ पाने का अधिकार है। वर्ष 2005 के अक्टूबर में भारत सरकार ने एक कानून लागू किया, जो सूचना पाने का अधिकार (RTI) के नाम से जाना जाता है।
सूचना पाने के अधिकार के लाभ-
इससे उपभोक्ता वस्तु या सेवा के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा कोई खराबी होने पर शिकायत कर सकता है व मुआवजे पाने या वस्तु बदलने की माँग कर सकता है।
सूचना पाने के अधिकार का उपभोक्ता संरक्षण में महत्त्वपूर्ण योगदान है, इससे उपभोक्ता को शोषण से बचाने में मदद मिलती है।