Question
ऊर्जा के गैर परम्परागत स्रोतों पर टिप्पणी लिखिए।

Answer

वर्तमान समय में ऊर्जा के ऐसे कई स्रोत खोज लिए गए हैं जिनके भंडार असीमित हैं । ये कभी खत्म नहीं हो सकते हैं । इसलिए इन स्रोतों को अक्षय स्रोत या नवीकरणीय स्रोत कहे जाते हैं । इन स्रोतों में सौर ऊजा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा एवं जैव ऊर्जा आदि शामिल हैं।
भारत में प्रतिवर्ग 20 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पन्न करने की क्षमता है । सोलर प्लेटों की सहायता से सूरज की गर्मी से उत्पन्न की जानेवाली ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहा जाता है । इसका सबसे बड़ा संयंत्र गुजरात के भुज में लगाया गया है ।
पृथ्वी के अंतर प्रति 32 किलोमीटर की गहराई पर 1°C तापमान की वृद्धि होती जाती है । इस दृष्टि से पृथ्वी के भीतर ऊर्जा या ताप संग्रहित है । इस ऊर्जा को विशेष तकनीक द्वारा पृथ्वी के ऊपर लाकर विद्युत उत्पन्न की जाती है। जिसे भूतापीय ऊर्जा कहा जाता है। हिमाचल प्रदेश के मणिकरण, लद्दाख के पूगा घाटी तथा मध्य प्रदेश के तातापानी में इसके संयंत्र लगे हैं ।
तेज बहते हुए पवन से ऊर्जा का उत्पादन पवन ऊर्जा कहलाता है । देश के गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक में इसके दोहन की अच्छी संभावनाएं हैं। भारत में पवन ऊर्जा की उत्पादन क्षमता 50 हजार मेगावाट है । गुजरात के लांबा में एशिया का सबसे बड़ा संयंत्र लगाया गया है । तमिलनाडु के तूतीकोरिन में भी पवन-फार्म लगाए गए हैं।
तटीय भागों में आनेवाले ज्वार से पैदा की जानेवाली ऊर्जा ज्वारीय ऊर्जा है। भारत के तटीय भागों में इसके विकास की असीम संभावनाएँ हैं । अनुमान है कि देश में 8000-9000 मेगावाट संभाव्य ज्वारीय ऊर्जा है । खंभात की खाड़ी इसके लिए सबसे अनुकूल है । कच्छ की खाड़ी और सुंदरवन क्षेत्र में भी ज्वारीय ऊर्जा का उत्पादन की संभावना है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

देश में परिवहन के कौन-कौन से साधन विकसित हैं ? प्रत्येक का संक्षिप्त वर्णन करें।
संसाधन संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालें।
वस्त्र उद्योग की स्थापना में सहायक कारकों का वर्णन कीजिए।
प्राकृतिक संसाधन का वर्गीकरण उपयुक्त उदाहरण के साथ प्रस्तुत करें।
बोकारो लौह इस्पात केन्द्र को उपलब्ध भौगोलिक सुविधाओं का वर्णन करें।
एशिया की सांस्कृतिक प्रदेशों के बारे में लिखिए।
भूमि उपयोग क्या है ? भूमि उपयोग के विभिन्न वर्गों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
भारत में कोयला के उत्पादन एवं वितरण का विवरण लिखिए ।
कच्चे माल की प्रकृति के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण उपयुक्त उदाहरण के साथ कीजिए।
टिस्को लौह इस्पात केन्द्र को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तृत विवरण दीजिए।