उत्पाद का अर्थ-सामान्य अर्थ में, उत्पाद शब्द को उसकी भौतिक विशेषताओं के रूप में उपयोग किया जाता है जैसे हमने कार खरीदी है, सैलफोन, फ्रिज या एल.सी.डी. टी.वी. खरीदा है। विपणन में उत्पाद मूर्त एवं अमूर्त दोनों प्रकार की विशेषताओं का मिश्रण है, जिनका मूल्य देकर विनिमय किया जा सकता है तथा जो ग्राहक की आवश्यकताओं की सन्तुष्टि कर सकता है। उत्पाद में भौतिक पदार्थों के साथ-साथ सेवा विचार, व्यक्ति, स्थान भी सम्मिलित हैं। अतः उत्पाद को इस प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं कि कुछ भी जो आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बाजार में बिक्री के लिए प्रस्तावित किया जा सकता है, उत्पाद कहलाता है। ग्राहक की दृष्टि से उत्पाद अनेक उपयोगिताओं का समूह है जिसका क्रय उसकी कुछ आवश्यकताओं की सन्तुष्टि की क्षमता के कारण किया जाता है।