विधि व्यवस्था की दो प्रमुख शाखाएँ हैं- (1) फौजदारी कानून और (2) दीवानी कानून। यथा-
(1) फौजदारी कानून- फौजदारी कानून ऐसी क्रियाओं से सम्बन्धित है जिन्हें कानून में अपराध माना गया है, जैसे- चोरी, दहेज के लिए औरत को तंग करना, हत्या आदि।
(2) दीवानी कानून- दीवानी कानून का सम्बन्ध व्यक्ति विशेष के अधिकारों के उल्लंघन या अवहेलना से होता है। जैसे-जमीन की बिक्री, चीजों की खरीददारी, किराया, तलाक आदि से सम्बन्धित विवाद।