Question
विपणन के किन्हीं दो कार्यों को समझाइये।

Answer

विपणन के कार्य-
1. बाजार सम्बन्धी सूचनाओं को एकत्रित करना तथा विश्लेषण करना-विपणन का एक प्रमुख कार्य बाजार सम्बन्धी सूचना एकत्रित करना तथा उसका विश्लेषण करना है। ग्राहकों की आवश्यकताओं की ङ्केपहचान करना तथा वस्तु एवं सेवाओं के सफल विपणन के लिए विभिन्न निर्णय लेना आवश्यक है। संगठन के अवसर एवं कठिनाइयाँ तथा उसकी सुदृढ़ता एवं कर्मचारियों का विश्लेषण करना तथा यह निर्णय लेना कि किन अवसरों का लाभ उठाने के लिए कार्य किया जाये, यह अधिक महत्त्वपूर्ण है। यह कार्य विपणन का है।
2. विपणन नियोजन-व्यावसायिक संगठन के विपणन उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एक विपणनकर्ता का एक और महत्त्वपूर्ण कार्य अथवा क्षेत्र उचित विपणन योजना का निर्माण करना है। उदाहरण के लिए वाशिंग मशीन का विपणनकर्ता देश में अपनी 5 प्रतिशत भागीदारी को बढ़ाकर अगले तीन वर्षों में 15 प्रतिशत करना चाहता है तो इसके लिए उसे एक पूरी विपणन योजना तैयार करनी होगा। यह विपणन योजना तैयार करने का प्रमुख कार्य विपणन का है।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free