CBSE Boardहिन्दी माध्यमकक्षा 12 कॉमर्सव्यवसाय अध्ययनविपणन3 Marks
Question
विपणनकर्ता किसे कहा जाता है ?
✓
Answer
विपणनकर्ता से अभिप्राय उस व्यक्ति से है जो वस्तु एवं सेवाओं की विनिमय प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेता है। सामान्यतः विनिमय प्रक्रिया में विक्रेता ही अधिक सक्रिय होता है क्योंकि उसके प्रयास अधिक से अधिक विक्रय करने के लिए होते हैं। वह क्रेताओं को वस्तुएँ खरीदने के लिए तरह-तरह से प्रेरित करता है। लेकिन कभी-कभी विनिमय प्रक्रिया में क्रेता भी अधिक सक्रिय भूमिका निभाता है। इस सम्बन्ध में हम कह सकते हैं कि आपूर्ति की अपूर्व स्थिति में क्रेता विक्रेता को उसे अपना माल बेचने के लिए तैयार करता है।
उदाहरण के लिए रक्षा उत्पादों के लेन-देन में क्रेता ही विक्रेता को माल बेचने के लिए तैयार करता है। इसी ङ्केप्रकार 'आणाविक इंधन' अथवा 'भारी जल' के लिए क्रेता ही विक्रेता को विक्रय के लिए तैयार करता है। अतः इस प्रकार के मामलों में क्रेता को विपणनकर्ता माना जायेगा। अतः हम यह कह सकते हैं कि कोई भी व्यक्ति जो विनिमय प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका निभाता है वह विपणनकर्त्ता ही कहलाता है।
Need a full question paper?
Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.