Question
यदि $3\left[\begin{array}{ll}x & y \\ z & w\end{array}\right]$ = $ \left[\begin{array}{cc}x & 6 \\ -1 & 2 w\end{array}\right]$+ $ \left[\begin{array}{cc}4 & x+y \\ z+w & 3\end{array}\right]$ है तो x, y, z तथा w के मानों को ज्ञात कीजिए।

Answer

दिया है, $3\left[\begin{array}{ll}x & y \\ z & w\end{array}\right]$ = $\left[\begin{array}{rr}x & 6 \\ -1 & 2 w\end{array}\right]$ + $\left[\begin{array}{rr}4 & x+y \\ z+w & 3\end{array}\right]$
$\Rightarrow$ $\left[\begin{array}{ll} 3 x & 3 y \\ 3 z & 3 w \end{array}\right]$ = $ \left[\begin{array}{rr} x+4 & 6+x+y \\ -1+z+w & 2 w+3 \end{array}\right] $
समान आव्यूह की परिभाषा से, हम जानते हैं कि ज्ञात आव्यूह समान हैं, तो इसके संगत अवयव समान होंगे। अतः संगत अवयवों की तुलना करने पर,
3x = x + 4 $\Rightarrow$ 2x = 4 $\Rightarrow$ x = 2
3y = 6 + x + y $\Rightarrow$ 2y = 6 + x $\Rightarrow$ y = $ \frac{6+x}{2}$
तथा उपरोक्त में x का मान रखने पर,
y = $ \frac{6+2}{2}$ = $\frac{8}{2}$ = 4
3z = - 1 + z + w, 2z = - 1 + w
z = $ \frac{-1+w}{2}$ ...(i)
3w = 2w + 3 $\Rightarrow$ w = 3
अब, समी (i) में w का मान रखने पर,
z = $ \frac{-1+3}{2}$ = $ \frac{2}{2} $ = 1
अतः x, y, z तथा w के मान क्रमश: 2, 4, 1 तथा 3 हैं।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

$\cos ^{-1}\left(\frac{\sqrt{3}}{2}\right)$ का मुख्य मान ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए f(x) = sin x से प्रदत्त फलन $\left(\frac{\pi}{2}, \pi\right) $ में ह्रासमान है।
सदिश $\vec{a}=2 \hat{l}+3 \hat{\jmath}+3 \hat{k}$ के अनुदिश मात्रक सदिश ज्ञात कीजिए।
पूर्णांकों के समुच्चय I में यदि एक सम्बन्ध R इस प्रकार परिभाषित हो कि $x R y \Leftrightarrow x>y$ तो क्या R एक संक्रामक सम्बन्ध है? यदि हाँ, तो क्यों?
निदर्शित गुणनफल परिकलित कीजिए $:\left[\begin{array}{l} 1 \\ 2 \\ 3 \end{array}\right]\left[\begin{array}{lll} 2 & 3 & 4 \end{array}\right]$
दो समतलों $2x + 3y + 4z = 4$ और $4x + 6y + 8z = 12$ के बीच की दूरी है:
यदि $x = at^2, y = 2at$ है तो $ \frac{d y}{d x}$ ज्ञात कीजिए।
एक रेखा $x, y$ तथा $z$ - अक्षों की घनात्मक दिशा के साथ क्रमशः $90^{\circ}, 60^{\circ}$ और $30^{\circ}$ का कोण बनाती है तो दिक् - कोसाइन ज्ञात कीजिए।
एक वृत्त की त्रिज्या $7 \mathrm{~cm} / \mathrm{s}$ की दर से बढ़ रही है तो उसकी परिधि की वृद्धि दर ज्ञात कीजिए जबकि त्रिज्या 49 सेमी है।
वक्र y$ = x^3, x-$अक्ष एवं कोटियों $x = -2, x = 1$ से घिरे क्षेत्र का क्षेत्रफल है: