Sample Questionsबेटी questions
One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.
बेटी $…………$ का चाँद बनेगी।
Answer: D.
View full solution →जीवन में उन्नति करने के लिए $……………$आवश्यक है।
Answer: C.
View full solution →जिस देश का अन्न$-$जल ग्रहण कर हम बढ़ते हैं और जीवित रहते हैं, उस देश की सेवा करना तथा उसका हितचिंतन करना हमारा पहला कर्तव्य है । तन$-$मन$-$धन से अपने देश की सेवा करने का नाम ही स्वदेश सेवा है । स्वदेश$-$सेवा में सर्वस्व लगाना ही जीवन की सफलता है । यह विवादरहित है कि किसी भी देश की सेवा का भार उसी देश के रहनेवालों पर होता है । देश पर जब किसी प्रकार की आपत्ति आती है, तब कायर भी वीर बन जाते हैं । हमें तब यह विचार आता है कि वे सब वस्तुएँ जिनकी हम प्रतिष्ठा करते हैं, जिनका नाम लेते हैं, जिनको पवित्र समझते हैं, जिनसे प्रेम करते हैं $-$नष्ट$-$भ्रष्ट हो जायेंगी और यही विचार देशवासियों को चंडी के जैसा प्रचंड रूप धारण करने के लिए बाध्य कर देता है । जब देश किसी प्रकार विपद्ग्रस्त होता है, उस समय जो लोग जीवन को तृणवत् जानकर, स्वार्थ त्यागकर देश की रक्षा को ही अपना कर्तव्य समझते हैं, उनके नाम इतिहास में अमर हो जाते हैं । उनको महापुरुष नहीं, देवता मानकर लोग पूजते हैं ।प्रश्न :
$\text{Q}.1.$ स्वदेश सेवा से क्या तात्पर्य है ?
$\text{Q}.2.$ देश के प्रति हमारा परम कर्तव्य क्या है ? क्यों ?
$\text{Q}.3.$ किनके नाम इतिहास में अमर हो जाते हैं ?
$\text{Q}.4.$ इस गद्यखंड के लिए उचित शीर्षक दीजिए ।
View full solution →मानव के व्यक्तित्व का निर्माण करनेवाले विभिन्न तत्त्वों में चरित्र का सबसे अधिक महत्त्व है । चरित्र एक ऐसी शक्ति है जो मानवजीवन को साफल बनाती है । चरित्र की शक्ति ही आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता उत्पन्न करती है । चरित्र मनुष्य के क्रिया-कलाप और आचरण के समूह का नाम है । चरित्ररूपी शक्ति के सामने पाशविक शक्ति भी नष्ट हो जाती है । चरित्र की शक्ति विद्या, बुद्धि और संपत्ति से भी महान होती है । इतिहास इस बात का साक्षी है कि कई चक्रवर्ती सम्राट धन, पद, वस्तु और विद्या के स्वामी थे, चरित्र के अभाव में अस्तित्वविहीन हो गए ।प्रश्न:
$\text{Q}.1.$ चरित्र का क्या महत्त्व है ?
$\text{Q}.2.$ चरित्र का मानवजीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
$\text{Q}.3.$ चरित्र किसे कहते हैं ?
$\text{Q}.4.$ इस गद्यखंड को उचित शीर्षक दीजिए ।
View full solution →प्रेम एक ऐसी अलौकिक शक्ति है, जिससे मनुष्य को अनंत लाभ होते हैं । प्रेम से मानसिक विकार दूर होते हैं, विचारों में कोमलता आती है, सदद्गुणों की सृष्टि होती है, दुःखों का नाश और सुखों की वृद्धि होती है और तक कि मनुष्य की आयु भी बढ़ती है । प्रेम ही मनुष्य को साहसी, धीर और सहनशील बना देता है । बिना प्रेम के अच्छी सुख$-$सामग्री भी हमें तनिक भी प्रसन्न नहीं कर सकती, पर प्रेम की सहायता से हम बिना और किसी सुख$-$सामग्री के भी परम सुखी हो सकते हैं । अतः प्रत्येक मनुष्य को अपना को स्वभाव मिलनसार और प्रेमपूर्ण बनाना चाहिए ।प्रश्न :
$\text{Q}.1.$ प्रेम से क्या लाभ होते हैं ?
$\text{Q}.2.$ मनुष्य का स्वभाव कैसा होना चाहिए ?
$\text{Q}.3.$ प्रेम के बिना मनुष्य का जीवन कैसा हो जाता है ?
$\text{Q}.4.$इस गद्यखंड के लिए एक उचित शीर्षक दीजिए ।
View full solution →पुस्तक का मानवजीवन में बहुत महत्त्व है । मानव ने सर्वप्रथम पुस्तक का आरंभ अपने अनुभूत ज्ञान को विस्मृति से बचाने के लिए किया था। विकास के आदिकाल में पत्ते, ताड़पत्र, कांस्यपत्र आदि साधन इस ज्ञानसंग्रह के सहायक रहे हैं, ऐसा पुस्तक का इतिहास स्वयं बताता है । पुस्तकें मानव को अपना अनुभव विस्तृत करने में सहायक होती हैं, साथ ही उन्होंने अपने पूर्वजों के सभी प्रकार के कृत्यों को जीवित रखने की जिम्मेदारी भी सँभाली हुई है । आज के युग में प्राचीन वीरों, धार्मिक महात्माओं, ऋषियों, नाटककारों, कवियों आदि का पता हम इन्हीं पुस्तकों के सहारे पाते हैं । पुस्तकें ही अंतरराष्ट्रीय विचारक्षेत्र में विभिन्न देशों के दृष्टिकोणों को एक आधार पर सोचने के लिए बाध्य करती हैं ।प्रश्न:
$\text{Q}.1.$ मानव ने पुस्तक का आरंभ किसलिए किया था ?
$\text{Q}.2.$ विकास के आदिकाल में ज्ञानसंग्रह के कौन$-$से साधन थे ?
$\text{Q}.3.$ पुस्तकों से हमें किनकी जानकारी मिलती है ?
$\text{Q}.4.$ उपर्युक्त गद्यखंड के लिए उचित शीर्षक दीजिए ।
View full solution →मैं नहीं जानता कि 'पढ़ाई में सुंदर लेखन आवश्यक नहीं है', यह गलत ख्याल मुझे कैसे हो गया था, पर ठेठ विलायत जाने तक यह बना रहा । बाद में और खास करके दक्षिण अफ्रीका में, जब मैंने वकीलों के तथा दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और पढ़े$-$लिखे नवयुवकों के मोती के दानों जैसे अक्षर देखे, मैं शरमाया और पछताया । मैंने अनुभव किया कि खराब अक्षर अधूरी शिक्षा की निशानी मानी जानी चाहिए । बाद में मैंने अक्षर सुधारने का प्रयत्न किया, पर पक्के घड़े पर कहीं गला जुड़ता है ? जवानी में मैंने जिसकी उपेक्षा की, उसे मैं आज तक सुधार नहीं सका ।प्रश्न :
$\text{Q}.1.$ गांधीजी को कौन$-$सा गलत ख्याल हो गया था ? वह कब तक जारी रहा ?
$\text{Q}.2.$ दक्षिण अफ्रीका के वकीलों और नवयुवकों के अक्षरों का गांधीजी पर क्या असर पड़ा था ?
$\text{Q}.3.$ गांधीजी प्रयत्न करने पर भी अपने अक्षर क्यों न सुधार सके ?
$\text{Q}.4.$ इस परिच्छेद के लिए एक उचित शीर्षक दीजिए ।
View full solution →तितली बनूंगी मैं $...............$
$(अ)$ हवा को चूमूंगी। $(क)$ नाचूगी$-$गाऊंगी।
View full solution →अपने पाँव चलकर मैं $..............$
$(अ)$ मेहनत करूंगी।
$(ब)$ दुनिया को समझूगी।
$(क)$ दुनिया को देखूंगी।
View full solution →$..........$ को चूमूँगी, नाचूँगी, गाऊँगी, |
View full solution →दुनिया को देखूँगी, मैं $..........$ “ समझूंगी।
View full solution →पढ़ूँगी, लिखूँगी मैं $..........$ करूँगी।
View full solution →धरती पर चमकूँगी, मैं $..........$ करूँगी।
View full solution →तारा बनूँगी, $..........$ बनूँगी।
View full solution →बेटी हु में में तारा बनूँगी $........$
$…………......$
$…………......$
$…………......$
में उजियारा करुँगी बेटी हु में $.......$
View full solution →पढूंगी $–$ लिखूंगी में $............$
$…………......$
$…………......$
बेटी हु में $..........$ ।
View full solution →वचन परिवर्तन करके वाक्य में प्रयोग कीजिए $:$ खेत
View full solution →वचन परिवर्तन करके वाक्य में प्रयोग कीजिए $:$ खिलौने
View full solution →वचन परिवर्तन करके वाक्य में प्रयोग कीजिए $:$ बच्चा
View full solution →वचन परिवर्तन करके वाक्य में प्रयोग कीजिए $:$ बच्चे
View full solution →वचन परिवर्तन करके वाक्य में प्रयोग कीजिए $:$ हम
View full solution →पाना $\times…………...$
View full solution →भलाई $\times…………...$
View full solution →इधर $\times…………...$
View full solution →उजियारा $\times…………...$
View full solution →आकाश $\times............$
View full solution →विनम्रता, चाहिए, व्यवहार, हमारे, में, होनी, भी।
View full solution →अधीरता, दिखानी, हमें, में, नहीं, खाने, चाहिए।
View full solution →दीया, जलाकर, दिया, रख, में, आँगन।
View full solution →नीम, है, दातुन, श्रेष्ठ, की, होती, दाँतों, लिए, के।
View full solution →चाहिए, का, प्रसार, घर-घर, होना, में, शिक्षा।
View full solution →बेटी की क्या$-$क्या तमननाएँ हैं ?
View full solution →बेटी तितली बनकर क्या करना चाहती है ?
View full solution →बेटी दुनिया को कैसे समझना चाहती है ?
View full solution →बेटी सहारा बनने के लिए क्या$-$क्या करेगी ?
View full solution →View full solution →आप जीवन में क्या करना चाहते हैं ?
View full solution →बड़े होकर आप क्या बनना चाहते हैं? क्यों ?
View full solution →बेटी की तरह आप किसी का सहारा बनने के लिए क्या$-$क्या करेंगे ?
View full solution →बेटी पढ़ लिखकर क्या करेगी ?
View full solution →आत्मनिर्भर बनने के लिए आप क्या करेंगे ?
View full solution →एक चित्रकार $-$ प्राकृतिक दृश्यों के चित्र बनाने का शौक $-$ जंगल में जाना $-$ शेर का सामने पड़ना $-$ डर जाना $-$ हिम्मत कर शेर से कहना, "आपका चित्र बना दूँ" $-$ चित्र बनाते रहना $-$ फिर कहना, "आगे का चित्र तैयार, अब आप मुँह उधर करके बैठ जाइए" $-$ शेर का पीठ फेरकर बैठना $-$ चित्रकार का भाग जाना ।
View full solution →नाले के किनारे एक पेड़ $-$ पेड़ पर एक कबूतर $-$ चींटी का नाले में बहना $-$ कबूतर का देखना $-$ पेड़ से पत्ता तोड़ कर नाले में गिराना $-$ पत्ते के सहारे चींटी का किनारे पर आना $-$ एक शिकारी $-$ कबूतर को निशान बनाना $-$ चींटी का शिकारी को काटना $-$ शिकारी का निशाना चूकना $-$ गोली की आवाज से कबूतर का उड़ जाना $-$ सीख ।
View full solution →एक जंगल में दो तोतों का जन्म $-$ एक दिन दोनों का बिछुड़ जाना $-$ एक का ऋषि मुनियों के आश्रम में पलना $-$ दूसरे का एक पहाड़ी पर डाकुओं के नजदीक रहना $-$ ऋषि मुनियों के आश्रम में रहनेवाले तोते की भाषा मधुर और विनम्र $-$ डाकुओं के पड़ोस में रहनेवाले तोते की भाषा कठोर और अशिष्ट $-$ एक ही माँ के बच्चे होते हुए भी भिन्नता $-$ सीख ।
View full solution →एक नाई $-$ एक चमत्कारी मुर्गी मिलना $-$ मुर्गी का रोज सोने का एक अंडा देना $-$ नाई का अमीर हो जाना $-$ शहर भर में चर्चा $-$ इज्जत बढ़ना $-$ सारा सोना एक साथ पाने की लालसा जागना $-$ मुर्गी को मार डालना $-$ एक भी अंडा न मिलना $-$ लालच में रोज मिलने वाला सोने का एक अंडा भी खो देना $-$ सीख ।
View full solution →एक बंदर $-$ नदी किनारे पेड़ पर रहना $-$ फल खाना $-$ मगर का नदी किनारे आना $-$ बंदर से दोस्ती $-$ बंदर का मगर को फल देना $-$ मगर का बंदर को अपने घर चलने का आग्रह $-$ बंदर को अपनी पीठ पर बिठाना $-$ नदी के बीच पहुँचकर कलेजा माँगना $-$ "अपना कलेजा तो मैं पेड़ पर ही रख आया हूँ" $-$ वापस नदी किनारे पहुँचना $-$ बंदर का पेड़ पर चढ़ जाना $-$ सीख ।
View full solution →यदि कोई कुछ कष्ट या असुविधा उठाकर हमारे लिए कोई काम करता है तो हमें उसके प्रति अपनी कृतज्ञता अवश्य प्रकट करनी चाहिए । इसका सबसे सरल तरीका है, उसे धन्यवाद देना । यदि बस या रेल में कोई अपनी जगह हमें बैठने के लिए देता है तो उसे धन्यवाद अवश्य देना चाहिए । 'धन्यवाद' शब्द बोलते समय ऐसा लगना चाहिए कि हम उसे हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं, केवल ऊपर$-$ऊपर से नहीं |
View full solution →काले रंग की एक बिल्ली ग्रामीणों के समूह के बीच बने रास्ते से दौड़ती हुई संत के पास चली आई । बिल्ली को आता देख गाँववाले सोचने लगे, बिल्ली खरगोश को मार डालेगी । पर यह देखकर उनकी नजरें चकित रह गई कि खरगोश फुदकता हुआ स्वयं ही बिल्ली के निकट चला आया ।
View full solution →सारी स्थिति स्पष्ट थी । प्रजापति ने कहा $-$ "देवता ही श्रेष्ठ है । जानते हो क्यों ? इसलिए कि इन्होंने सहकार की भावना से काम किया है । खुद भी खाओ और दूसरों को भी खिलाओ । 'जिओ और जीने दो' यह इनकी विशेषता थी । इन्होंने बुद्धि से काम लिया । सूझ$-$बूझ दिखाई । वे आमने$-$सामने बैठ गए । एक$-$दूसरे के मुँह में लड्डू देते रहे। थोड़ी देर में थाल साफ कर दिया । "
View full solution →वरदराज की पढ़ाई प्रारम्भ हुई । अब तो उसकी भूख और नींद, पता नहीं कहाँ भाग गई । वह रात को देर तक पढ़ता रहता और प्रात: सबसे पहले उठ जाता । दिन में भी एक क्षण बेकार नहीं गँवाता' था । फिर क्या था ? जो पाठ याद करना उसे ऊँचे पहाड़ पर चढ़ने की तरह कठिन प्रतीत होता था, वही अब आसान हो गया । गुरुजी और दूसरे छात्र इस परिवर्तन को देखकर इस आश्चर्य में डूब गए ।
View full solution →इधर लाखा ने भी व्यापार में खूब रुपया कमाया । वह सेठ को उसकी रकम वापस करने के लिए उसी रास्ते से आ रहा था । उसने दूर से अपने कुत्ते को अपनी ओर आते हुए देखा । वह नाराज हो गया । सोचने लगा कि कुत्ते ने मेरी जबान काट ली है |उसने बेवफाई की है | अब मैं सेठ को क्या मुँह दिखाऊँगा ? उसने आव न देखा न ताव; बस कुत्ते के माथे पर लाठी का प्रहार कर दिया । कुत्ता बेहोश होकर गिर पड़ा ।
View full solution →View full solution →View full solution →तारा बनना $:$
View full solution →यदि परीक्षाएँ न होतीं$... [$ परीक्षाएं न होने पर आनंद ही आनंद $-$ परीक्षाएँ विद्यार्थियों के ज्ञान की सूचक नहीं $-$ परीक्षाएँ न होने पर अभिभावकों तथा परीक्षकों को राहत $-$ मार्गदर्शिकाएँ, कोचिंग क्लास आदि से छुटकारा $-$ परंतु परीक्षाओं से जमीन में से बचना असंभव$]$
View full solution →मेरा प्रिय पक्षी $-$ तोता $[$प्रिय पक्षी का निर्देश $-$ शरीर और स्वभाव का वर्णन $-$ विशेषताएँ $-$ पालने योग्य पक्षी$]$
View full solution →मेरा परिवार $[$सामान्य परिचय $-$ घर के सदस्यों के बारे $-$ निश्चित समय पर सोना $-$ उठना $-$ सुखी आदर्श परिवार$]$
View full solution →मेरी माँ $[$'माँ' शब्द की मिठास $-$ मेरे प्रति माँ का प्रेम $-$ माँ की नाराजगी $-$ माँ का स्वभाव $-$ माँ के प्रति मेरा कर्तव्य$]$
View full solution →गुलाब $[$सुंदर और खुशबूदार फूल $-$ गुलाब की अनेक किस्में $-$ गुलाब के उपयोग $-$ नेहरूजी और गुलाब $-$ फूलों का राजा$]$
View full solution →$302$, रंगीला पोल, शाहपुर, अहमदाबाद से रमेश देसाई माननीय मुख्याध्यापक, नूतन विद्यालय, अहमदाबाद के नाम विद्यालय के पुस्तक अधिकोष $($बुक बैंक$)$ से कक्षा नौवीं की पाठ्यपुस्तकें प्राप्त करने के लिए प्रार्थनापत्र लिखता है ।
View full solution →हंसमुख जोशी, $27$, नीलकुंज, गांधी रोड, राजकोट से श्री वर्ग$-$शिक्षक, नूतन हाई स्कूल राजकोट को पाँच दिनों की छुट्टी मंजूर कराने के लिए प्रार्थनापत्र लिखता है ।
View full solution →अपने देखे हुए किसी ऐतिहासिक स्थान का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए ।
View full solution →गर्मी की छुट्टियों में तुम्हारे स्कूल की ओर से महाबलेश्वर के पर्यटन रखा गया है । पिताजी को पत्र लिखकर पर्यटन में सम्मिलित होने की अनुमति माँगिए ।
View full solution →सी $- 8$, सुख शांति अपार्टमेन्ट, वेजलपुर, अहमदाबाद से शिशिर गांधी पालनपुर में रहने वाले अपने मित्र शशांक शेठ को व्यायाम का महत्त्व बताते हुए पत्र लिखता है ।
View full solution →कुछ लड़के मेदान में खेल रहे हैं।
View full solution →कई लोग नर्मदा की परिक्रमा करते हैं।
View full solution →हमारे देश की चारों दिशा रक्षित हैं। -
View full solution →प्रयाग तीन नदियों का संगम स्थान है।
View full solution →मिर्चि का स्वाद तीखा होता है।
View full solution →