Question types

यूक्लिड की ज्यामिति का परिचय question types

70 questions across 5 question groups — pick any mix to generate a गणित paper with step-by-step answer keys.

70
Questions
5
Question groups
5
Question types
Sample Questions

यूक्लिड की ज्यामिति का परिचय questions

One sample from each question group in this chapter. Select any group above to see the full set with answer keys.

Q 1MCQ1 Mark
पृष्ठों की परिसीमाएँ हैं:
  • वक्र
  • B
    बिंदु
  • C
    पृष्ठ
  • D
    रेखाएँ

Answer: A.

View full solution
Q 2MCQ1 Mark
ठोसों की परिसीमाएँ हैं:
  • A
    वक्र
  • B
    रेखाएँ
  • C
    बिंदु
  • पृष्ठ

Answer: D.

View full solution
Q 3MCQ1 Mark
एलीमेंट्स में साध्यों की कुल संख्या है:
  • A
    55
  • B
    460
  • 465
  • D
    13

Answer: C.

View full solution
Q 4MCQ1 Mark
यूक्लिड ने अपनी प्रसिद्ध कृति एलीमेंट्स को निम्नलिखित में विभाजित कियाः
  • 13 अध्याय
  • B
    9 अध्याय
  • C
    11 अध्याय
  • D
    12 अध्याय

Answer: A.

View full solution
Q 5MCQ1 Mark
एक बिंदु की विमाओं की संख्या है:
  • A
    3
  • 0
  • C
    1
  • D
    2

Answer: B.

View full solution
यदि एक त्रिभुज का क्षेत्रफल एक आयत के क्षेत्रफल के बराबर है और आयत का क्षेत्रफल एक वर्ग के क्षेत्रफल के बराबर है तो त्रिभुज का क्षेत्रफल वर्ग के क्षेत्रफल के बराबर होगा।
View full solution
वैदिक काल में, वर्गाकार और वृत्ताकार वेदियाँ घरेलू पूजा के कार्यों में प्रयोग की जाती थीं जबकि सार्वजनिक पूजा स्थलों में ऐसी वेदियाँ प्रयोग की जाती थीं जिनका आकार आयतों, त्रिभुजों और समलंबों का संयोजन होता था।
View full solution
निम्नलिखित अभिगृहीतों को पढ़िए:

  1. वे वस्तुएँ जो एक ही वस्तु के बराबर हों, परस्पर बराबर होती हैं
  2. यदि बराबर को बराबरों में जोड़ा जाए, तो पूर्ण बराबर होते हैं
  3. वे वस्तुएँ जो एक ही वस्तु की दोगुनी हों, परस्पर बराबर होती है

जाँच कीजिए कि क्या अभिगृहीतों का यह निकाय संगत है या असंगत है।

View full solution
निम्नलिखित कथनों को अभिगृहीत माना गया है:

  1. यदि दो रेखाएँ परस्पर प्रतिच्छेद करें तो शीर्षाभिमुख कोण बराबर नहीं होते हैं।
  2. यदि एक किरण एक रेखा पर खड़ी हो तो इस प्रकार प्राप्त दोनों आसन्न कोणों का योग 180° होता है।

क्या अभिगृहीतों का यह निकाय संगत है?

View full solution
निम्नलिखित कथनों को अभिगृहीत माना गया है:

  1. यदि एक तिर्यक रेखा दो समांतर रेखाओं को प्रतिच्छेद करती है तो संगत कोण आवश्यक रूप से बराबर नहीं होते हैं।
  2. यदि एक तिर्यक रेखा दो समांतर रेखाओं को प्रतिच्छेद करती है तो एकांतर अंतः कोण बराबर होते हैं।

क्या अभिगृहीतों का यह निकाय संगत (अविरोधी) है? अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।

View full solution
निम्नलिखित कथन का अध्ययन कीजिए:
दो प्रतिच्छेदी रेखाएँ एक ही रेखा पर लंब नहीं हो सकती हैं।
जाँच कीजिए कि क्या यह कथन यूक्लिड की पाँचवीं अभिधारणा का समतुल्य रूपांतरण है।
View full solution
निम्नलिखित कथन को पढ़िए:
एक समबाहु त्रिभुज तीन रेखाखंडों से बना एक बहुभुज है जिनमें से दो रेखाखंड तीसरे रेखाखंड के बराबर हैं तथा इसका प्रत्येक कोण 60° का है।
इस परिभाषा में, उन पदों को परिभाषित कीजिए जिन्हें आप आवश्यक समझते हैं। क्या इसमें कोई अपरिभाषित पद है? क्या आप इसका औचित्य दे सकते हैं कि एक समबाहु त्रिभुज के सभी कोण और सभी भुजाएँ बराबर होती हैं।
View full solution
यूक्लिड की पाँचवीं अभिधारणा को अन्य अभिधारणाओं और अभिगृहीतों का प्रयोग करते हुए, सिद्ध करने के प्रयासों के फलस्वरूप अन्य अनेक ज्यामितियों की खोज हुई।
View full solution
कथन प्रत्येक रेखा l और उस पर न स्थित प्रत्येक बिंदु P के लिए, एक अद्वितीय रेखा का अस्तित्व है जो P से होकर जाती है और l के समांतर है प्लेफेयर अभिगृहीत कहलाता है।
View full solution

Generate a यूक्लिड की ज्यामिति का परिचय paper free

Pick question groups from the list above, set marks and difficulty, and export a branded PDF with step-by-step answer keys. First 3 chapters free — no signup.

Download App