Question
$15$ अगस्त : स्वतंत्रता दिवस

Answer

हम पूरे साल धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय त्योहार मनाते है । $15$ अगस्त और $26$ जनवरी हमारे राष्ट्रीय त्योहार है।
हमारा देश कई सालों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा है । $15$ अगस्त $1947$ के दिन हमारा देश कई सालों की गुलामी से आज़ाद हुआ था । इसलिए इस दिन को हम स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाते है।
$15$ अगस्त के दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है । इस दिन स्कूल और कोलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सुबह रेलिया निकाली जाती है, जिसमें कई लोग जुड़ते है और देशभक्ति के गीत तथा नारे लगाते है।
$15$ अगस्त के दिन हम हमारे देश को स्वतंत्र कराने के लिए अपनी जान की कुरबानी देनेवाले वीर शहीदों को याद करते है । टी.वी. पर देशभक्ति दर्शानेवाली फिल्मे और कार्यक्रम दिखाए जाते है ।
$15$ अगस्त के दिन हमारे देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा झंडा लहराते है । इस अवसर पर वे देशवासियों को संबोधित भी करते है । इस दिन सरकारी आवास और बड़ी - बड़ी इमारते रात की रोशनी में जगमगा उठती है ।
। वंदे मातरम् ।
जय हिन्द ।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free