Question
मेरा प्रिय खेल : क्रिकेट

Answer

हम सभी लोग कई सारे खेल खेलते है । मैं भी कबड्डी, वोलीबोल, खो$-$खो, बेडमिंटन और क्रिकेट जैसे खेल खेलता हूँ। पर इन सब में मेरा प्रिय खेल है क्रिकेट । मैं अपने घर के पास और अपनी स्कूल में क्रिकेट खेलता हूँ। स्कूल की क्रिकेट टीम का मैं 'ऑल$-$राउंडर' खिलाडी हूँ। पिछले साल का स्कूल क्रिकेट टूर्नामेन्ट का कप भी हम ही जीते थे।
मेरा क्रिकेट के प्रति लगाव देखकर पिताजी भी बहुत खुश होते है । वह हमेशा मुझे एक अच्छा खिलाड़ी बनने की सीख देते है।
क्रिकेट खेलने के कारण मेरे शरीर की अच्छी कसरत भी हो जाती है । क्रिकेट के कारण ही मुझ में अनुशासन तथा सहयोग के गुण विकसित हुए है।
मैं बड़ा होकर क्रिकेट की दुनिया में खुब नाम कमाना चाहता हूँ। मैं अपना तथा अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहता हूँ।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free