Question
मेरे प्रिय नेता गाँधीजी 

Answer

गाँधीजी हमारे देश के एक महान नेता थे। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था। उनका जन्म अक्तूबर $1869$ में गुजरात के पोरबंदर शहर में हुआ था। गाँधीजी के पिता का नाम करमचंद और माता का नाम पुतलीबाई था।
गाँधीजी का प्रारंभिक शिक्षण राजकोट में हुआ और बाद में उच्च अभ्यास के लिए इंग्लेंड गए । गाँधीजी जब भारत वापस लौटे तो उन्होंने देखा की अंग्रेज सरकार किस तरह भारत के लोगों पर अत्याचार कर रही है। गाँधीजी ने कई वर्षों तक कई सारे आंदोलन अंग्रेज सरकार के अत्याचारों को  रोकने के लिए किए थे। 
अंग्रेज सरकार ने कई बार गाँधीजी के आंदोलनों को निष्फल करने का प्रयास किया परंतु गाँधीजी हमेंशा आगे बढ़ते रहे । गाँधीजी ने ग्रामोद्धार, स्त्री-शिक्षा, खादी और अछूतों के उद्धार के लिए कई कार्य किए थे। गाँधीजी ने सभी धर्म के लोगों को एक साथ मिलकर रहने के लिए कहा था। गांधीजी ने हिन्दु और मुस्लिम एकता के लिए बहुत प्रयत्न किए। गांधीजी ने सदा देश और देशवासियों को लाभ हो ऐसे कार्य किए। इसी कारण उन्हें हम अपना 'राष्ट्रपिता' मानते है। 
गाँधीजी सत्य, अहिंसा और प्रेम में माननेवाले एक महात्मा थे। उनका संपूर्ण जीवन ही उपदेश के समान है। $30$ जनवरी, $1947$ को दिल्ही में नथुराम गोड़से ने गोली मारकर गाँधीजी की हत्या कर दी।
गाँधीजी भले ही आज जीवित नहीं है परंतु उनके विचार  सदा हमें अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free