Question
आव्यूह $\mathrm{A}=\left[\begin{array}{cccc} 2 & 5 & 19 & -7 \\ 35 & -2 & \frac{5}{2} & 12 \\ \sqrt{3} & 1 & -5 & 17 \end{array}\right] $, के लिए ज्ञात कीजिए:
  1. आव्यूह की कोटि
  2. अवयवों की संख्या
  3. अवयव $a_{13}, a_{21}, a_{33}, a_{24}, a_{23}$

Answer

  1. दिए गए आव्यूह में पंक्तियों की संख्या $3$ तथा स्तंभ $4$ है। इसलिए आव्यूह की कोटि $3 \times 4$ होगी।
  2. चूँकि आव्यूह की कोटि $3 \times 4$ है। इसलिए यहाँ $3 \times 4 = 12$ अवयव होंगे।
  3.  माना $\left[\begin{array}{cccc} 2 & 5 & 19 & -7 \\ 35 & -2 & \frac{5}{2} & 12 \\ \sqrt{3} & 1 & -5 & 17 \end{array}\right]=\left[\begin{array}{llll} a_{11} & a_{12} & a_{13} & a_{14} \\ a_{21} & a_{22} & a_{23} & a_{24} \\ a_{31} & a_{32} & a_{33} & a_{34} \end{array}\right]$
    समान आव्यूह के संगत अवयवों की तुलना करने पर,$a_{13} = 19; a_{21} = 35; a_{33} = - 5; a_{24 }= 12; a_{23} = \frac{5}{2}$

Need a full question paper?

Generate a complete, print-ready paper with questions like this in minutes — across 16+ boards, with answer keys.

Start Generating Free

Similar questions

निम्नलिखित अवकल समीकरणों में से किस समीकरण का व्यापक हल $y = c_1e^x + c_2e^{-x}$ है?
व्युक्क्रमणीय तथा अव्युक्क्रमणीय आव्यूह को परिभाषित कीजिए।
समीकरण $\frac{d y}{d x}+\frac{1}{\sin x} y=e^x$ का समाकल गुणांक लिखिए।
सिद्ध कीजिए कि (a, b) $\rightarrow$ अधिकतम {a, b} द्वारा परिभाषित $\vee: \mathbf{R} \times \mathbf{R} \rightarrow \mathbf{R}$ तथा (a, b) $ \rightarrow$ निम्नतम {a, b} द्वारा परिभाषित $\wedge: \mathbf{R} \times \mathbf{R} \rightarrow \mathbf{R}$ द्विआधारी संक्रियाएँ हैं।
अवकल समीकरण $\frac{d y}{d x}-\frac{y}{x}=0$ का व्यापक हल ज्ञात कीजिए।
$x$ के किस मान के लिए सारणिक $\left[\begin{array}{ll}3 & 2 \\ 5 & x\end{array}\right]$ का मान शून्य होगा ?
यदि P(A) = $ \frac{1}{2}$, P(B) = 0, तब P$\left(\frac{A}{B}\right)$ है
ताश के 52 पत्तों की एक सुमिश्रित गड्डी से एक पत्ता यादृच्छया निकाला जाता है। निम्नलिखित में से किन दशाओं में घटनाएँ E और F स्वतंत्र हैं?
E : निकाला गया पत्ता हुकुम का है
F : निकाला गया पत्ता इक्का है
वृत्त के क्षेत्रफल के परिवर्तन की दर इसकी त्रिज्या $r$ के सापेक्ष ज्ञात कीजिए जबकि $r = 4\ cm$ है।
$x=3$ पर फलन $f (x)=2 x^2-1$ के सांतत्य की जाँच कीजिए।